लखनऊ : बिहार के पूर्णिया जिले में रैली करने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह उस वक्त उपा पोह की हालत का शिकार हो गए जब जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर सरकार की पीठ थपथपा रहे थे. फिर जोश में आते हुए राजनाथ सिंह ने कहा हमारी सरकार ने किसानों के खाते में पैसे भेजे आप लोग हाथ खड़े करके बताएये कि कितने लोगों को पैसा मिला. लेकिन भीड़ से किसी ने भी हाथ नहीं उठाया.
अप्रैल फूल नहीं आज से वाकई यह 10 बातें आपके जीवन में बड़े बदलाव लाने वाली है
राजनाथ सिंह ने कई बार दोहराया सवाल
राजनाथ सिंह के बार-बार पूछने पर भी उत्तर ना में मिला तो गृमंत्री राजनाथ सिंह असहज हो गए. तब मंच पर बैठे लोगों की ओर देखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, क्या यहां किसी को ये सुविधा नहीं मिली तो मंच से भी ना में हीं जवाब आया.
देखिए VIDEO…
