नई दिल्लीः आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ देश के हर कोने में योग के लिए कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.
आईबीपी के जवानों ने आज सुबह अलग-अलग स्थानों पर योग के आसन किए.

27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुआ था आह्लान
PM मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर से योग दिवस मनाने का आह्वान किया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव आने के तीन महीने के अंदर ही इसके आयोजन की घोषणा कर दी गई थी. जिसके बाद दुनियाभर के 170 देश 21 जून को विश्व योग दिवस मनाते है. पांचवें योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग के आसन कर रहे हैं.
संसद में रामयाण और श्लोक पढ़े जा रहे हैं… तो कोई कुरान भी पढ़ेगा
