गाजियाबद: आपूर्ति विभाग कार्यालय का एक अनोखा कारनामा सामने आया है. जहां लापरवाही की सारी हदों को लांघते हुए क महिला के राशन कार्ड में उसके परिवार के 9 सदस्यों की जाति अलग-अलग दर्शाई है. उनके सदस्यों के पिता के नाम की भी अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों के सरनेम लगा दिए हैं. इथना ही नहीं राशन कार्डधारक महिला के परिवार के सदस्यों को बेटा-बेटी और एक अन्य युवक को देवर होना बता दिया है. और सबसे बड़ी लापरवाही ये कि, बिना जांच पड़ताल के उक्त महिला के नाम पर राशनकार्ड जारी भी कर दिया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल,आपूर्ति विभाग कार्यालय की ओर से लक्ष्मी नाम की महिला के राशनकार्ड जारी किया गया. लक्ष्मी नाम की महिला के नाम पर बने इस राशन कार्ड में परिवार के 8 और लोगों के नाम शामिल हैं. और जो नाम लिखे गए हैं उनमें से किसी को बेटा बनाया गया है तो किसी को बेटी इतना ही नहीं एक युवक को उक्त महिला का देवर दर्शाया गया है. इतना ही नहीं लक्ष्मी नाम की महिला के पिता के नाम के आगे तो रूपचंद लिखा गया है वहीं कार्ड में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र कुमार गोयल नाम के शख्स को लक्ष्मी का बेटा लिखा गया लेकिन वीरेंद्र कुमार के पिता की नाम में रूपचंद्र की जगह राजय लाल गोयल लिखा है. इसी तरह तीसरे नंबर पर राजकुमार के आगे देवर लिखा है लेकिन देवर के पिता के आगे जो नाम लिखा वो है राम सिंह यानि बेटे के पिता का नाम बदला था तो जाति में गोयल लिख दिया था अब देवर के पिता की जाति बदली हुई (सिंह) है. वहीं चौथे नंबर पर नाम लिखा है आजाद और महिला से संबंध में लिखा है बेटा लेकिन अब इसके पिता का नाम मुस्तकीम (मुस्लिम) दर्शाया गया है. ऐसे ही सभी नामों के आगे पिता का अलग नाम है और अलग जाति है.
राशनकार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण
नाम संबंध पिता का नाम
1- लक्ष्मी (राशन कार्ड धारक) पिता रूपचंद रूरकीवाल
2- वीरेंद् कुमार बेटा राजयलाल गोयल
3- राजकुमार देवर राम सिंह
4- आजाद बेटा मुस्तकीम
5- आकाश तोमर बेटा मंगलसैन तोमर
6- मेनका शर्मा बेटा मंगलसैन तोमर
7- आरती शर्मा बेटी पवन शर्मा
8- शारदा बेटी राजकुमार
9- आयुष त्यागी बेटा प्रशांत कुमार त्यागी
पोल खुलने पर अधिकारियों में अफरा-तफरी
विभाग का अजब-गजब खेल ये है कि, इसमें परिवार के सभी सदस्यों के पिता के अलग-अलग नाम है इतना ही नहीं वो अलग-अलग जाति और धर्म के हैं पोल खुलने के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है. ये राशन कार्ड मोदी नगर की दुकान संख्या 10090741 पर जारी किया गया था. मामला खुलने के बाद लोगों ने तहसीलदार से मिलकर कार्रवाई की मांग की है. लोगों को कहना है कि, पहली बात तो ये महिला अपात्र है और विभाग की मिलीभगत से ये खेल हुआ है. लोगों का आरोप है कि, सरकारी राशन की चोरी के लिए अधिकारियों और विभाग के लोगों ने मिलकर ये राशन कार्ड जारी किया है.
