नई दिल्ली. आज पूरे देश में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) मनाया जा रहा है. इस बार जन्माष्टमी के मौके पर कई दुलर्भ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक जन्माष्टमी पर कई नक्षत्र बदल रहे हैं जिससे सभी राशियों को लाभ होगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशिफल (Mesh Rashifal 30 August 2021)
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा. कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें. रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी. प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. आज आपको दफ्तर में कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिससे आप लंबे समय से बचने की कोशिश कर रहे थे. आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं. मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े. तस्वीरें जीवन का दिलचस्प पहलू होती हैं. अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर आप पुरानी खुशनुमा यादों में एक बार फिर से खो सकते हैं.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 30 August 2021)
दूसरों की आलोचना में समय खराब न करें क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा. परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है. अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे. अगर आप कामकाज के लिए जरूरत से ज्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं. कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें. अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे. जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है. जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 30 August 2021)
आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी. आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं. लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं. पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे. आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे. अपने ग़ुस्से पर काबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाकी की जिंदगी आपको पछताना पड़े. दफ्तर का माहौल आज आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है. कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है. आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं. सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं. बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 30 August 2021)
शारीरिक और मानसिक बीमारी की जड़ दुःख हो सकता है. आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मुमकिन है कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है. ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुंचा सकती है. आपके दोस्त आपको ऐसे समय पर दगा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो. आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें. अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है. आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा. वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है. दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है. बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें. ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 30 August 2021)
चूंकि यात्रा के लिहाज से आप अभी कुछ कमजोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए. अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं. घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे. आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा. कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है. वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है. साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं. अकर्मण्यता पतन की जड़ है, ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 30 August 2021)
सीढ़ियां चढ़ते समय दमे के मरीजों को सावधान रहना चाहिए. जल्दबाजी में सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश न करें, नहीं तो सांस से जुड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है. आहिस्ता-आहिस्ता लम्बी सांस लेने और छोड़ने की कोशिश करें. आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके. आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें. घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है. दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे. आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की जरूरत है. जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाकई बहुत बढ़िया है. सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं. बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 30 August 2021)
ख्याली पुलाव पकाने में वक्त जाया न करें. सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें. अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं. नाती-पोतों से आज काफी खुशी मिल सकती है. आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है. नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है. आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है. आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आएंगे क्योंकि फिजाओं में प्यार का खुमार चढ़ रहा है. छुट्टी वाले दिन काम करने से ज्यादा झल्लाहट भरा कुछ नहीं हो सकता है. मुमकिन है कि आज आपको पूरे दिन इस झल्लाहट से जूझना पड़े.
वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 30 August 2021)
सेहत से जुड़ी दिक्कत नज़दीक है इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है. इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं. लोग आपको आशाएं और सपने देंगे लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा. अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक्की साफ नजर आ रही है. छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे. जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा. जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है. अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक्त खराब हो सकता है.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 30 August 2021)
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है. पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी. हालांकि, प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है. किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात जरूर सुनें. नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन वक्त. छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं. इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं. आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है.
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 30 August 2021)
दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी लेकिन खुद को शांत रखें. इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें. वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें. कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़जरूर ले लें. रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी. अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है. अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता सए ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियां आपकी उम्मीदों से ज्यादा होंगी. आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे. यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे जज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है. सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकत है. यह सफर मजेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 30 August 2021)
अपनी सेहत का ख्याल रखें. आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं. पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है. आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं. मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी. आप सारी पुरानी दुविधाएं खत्म करने में भी सफल रहेंगे. चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी. आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द गायब करने की काबिलियत रखती है. आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ अस्तित्व का आनंद लें और अहोभाव से खुद को सराबोर होने दें. स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 30 August 2021)
बहुत ज्यादा खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें. माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे. बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे. रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे. पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं. यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे. अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है. सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं. बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है.
