दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करेगा केजरीवाल का ये प्लान, लेकिन एक शर्त पर…

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत से परेशान दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने नया फॉर्मूला खोज निकाला है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में पानी की कमी को दूर करने के लिए दो प्लान बनाए है.

क्या है पहला प्लान
पहले प्‍लान के तहत, उन्‍होंने हरियाणा को रोजाना 56.4 लीटर शोधित पानी देने की बात कही है. जिसके बदले में उन्‍होंने हरियाणा से इतने ही पानी को यमुना नदी में छोड़ने का प्रस्ताव मनोहर लाल खट्टर के सामने रखा है.

दूसरे प्लान पर भी एक नजर…
दूसरे प्‍लान के तहत, अरविंद केजरीवाल ने शोधित किए गए 56.4 लीटर पानी को पल्‍ला इलाके से गुजर रही यमुना नदी में छोड़ने की बात कही है.

यह भी पढ़ें : मुस्लिम महिला ने ज्वाइन की BJP तो मकान मालिक ने कहा- ‘घर से निकल जाओ’

प्लान के बारे में केजरीवाल ने कही ये बात
दिल्ली को पानी की किल्लत से दूर करने के प्लान के बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर से सटे हरियाणा के इलाकों में खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं है. यहां से ट्रीट किया हुआ पानी सिंचाई के लिए बहुत अच्छा है. अगर हम यहां से निकलने वाला रोजाना 56.4 करोड़ लीटर पानी हरियाणा को उपलब्‍ध कराएं तो सिंचाई के लिए पानी की किल्‍लत को दूर किया जा सकता है.

दोनों राज्यों को होगा फायदा
केजरीवाल ने कहा कि जितना पानी में हम हरियाणा को सिंचाई के लिए दे रहे हैं, उतना ही पानी हमें हरियाणा सरकार दिल्ली के उत्तर इलाके में दे दे तो इससे दोनों राज्यों को फायदा होगा.

ऐसे मोबाइल पर बात करना, आपके बच्चे की जान ले सकता है!

व्हाट्सऐप से जुड़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *