नई दिल्ली : क्रिकेट विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच होना है, लीग मैच में दोनों टीमों ने टॉप फॉर में जगह बनाई थी, लिहाजा पहला मैच इन दोनों देशों के बीच होना है, मंगलवार को होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, लीग मैच में भी न्यूजीलैंड और भारत के मैच के दौरान बारिश हुई थी मगर तब दोनों टीमों को एक एक प्वांइंट देकर मैच स्थगित कर दिया था, मगर सेमीफाइनल में ऐसा नहीं होगा
सेमीफाइनल के लिए किया है विकल्प
ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जाने वाले मंगलवार को बारिश के आसार है ऐसे में आईसीसी बोर्ड के पास दो विकल्प है, अगर बारिश होती है तो आईसीसी दोनों विकल्प को अपना सकती है, पहला विकल्प है कि अगर मंगलवार का मैच बारिश की वजह से रुकता है तो फिर दोनों टीमों को बुधवार को फिर खिलाया जायेगा, यानि आईसीसी सेमीफाइनल से अलग दिन भी मैच के लिए रिजर्व रखती है, अगर ऐसा होता है तो दोनों टीम के बीच बुधवार को भी सेमीफाइनल मैच हो सकता है
अगर बुधवार को भी बारिश पड़ती है तो
मंगलवार को बारिश होती है तो मैच बुधवार को होगा, लेकिन अगर बुधवार को भी बारिश पड़ती है तो आईसीसी क्या करेगा, क्या दोनो टीमों को एक एक अंक देकर मैच स्थगित कर दिया जएगा, तो इसका जवाब है नहीं, लीग मैच में एक एक अंग देकर मैच स्थगित किया जा सकता है मगर सैमिफाइनल में एक टीम की जीत और एक की हार जरुरी है, अगर बुधबार को भी बारिश पड़ती है तो फिर प्वाइंट टेबल के आधार पर जो टीम ऊपर होगी उसे बीना खेले फाइनल में जगह मिलेगी, अगर ऐसा होता है तो भारत का दबदवा मजबूत है क्योंकि टीम इंडिया प्वाइंट टेबल पर सबसे ऊपर है
