लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का ख्याब देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने यूपी के सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी 20 दिसंबर को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को 6 जनवरी को एक परीक्षा देनी होगी. परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 जनवरी को आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा की जाएगी.
शिक्षामित्रों को मिलेगा
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी इन भर्तियों में शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. समायोजन रद्द होने के बाद आंजदोलन कर रहे शिक्षा मित्रों को इन भर्तियों में पहले अवसर मिलने के अनुमान है. एक ही साल में योगी सरकार की यह दूसरी बड़ी शिक्षक भर्ती है. यह भर्ती विवादों में न फंसे इसके लिए परीक्षा प्रणाली में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. इस बार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे.
याद रखेंगे ये तारीखें…
- – 6 से 20 दिसंबर तक कर ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे.
- – 31 दिसंबर को विभाग द्वारा एडमिट कार्ड की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा.
- – 6 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी परीक्षा
- – 8 जनवरी को वेबसाइट पर जारी होगी आंसर-की
- – 11 जनवरी तक अभ्यर्थी आंसर-की पर दे सकेंगे आपत्ति
- – आपत्तियों के निस्तारण के बाद 19 जनवरी को जारी होगी फाइनल आंसर-की
- – 22 जनवरी को जारी होगा सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम
- – फरवरी में 69 हजार पदों पर भर्ती पूरी करने की तैयारी.
जॉब्स की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…
यह भी पढ़ें : 6 दिसंबर: अयोध्या में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर
टूट रही थी मस्जिद, ‘रो रहे थे राष्ट्रपति, सो रहे थे प्रधानमंत्री’
विवादित ढ़ांचे की 26वीं बरसी पर बाबरी के पक्षकार इकबार अंसारी को मिली धमकी, कहा…
