जौनपुरः अगवा व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने बेहरमी से पीटने के बाद जिंदा जलाया

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/जौनपुर. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बदमाशों का खौफनाक चेहरा (Uttar Pradesh Crime) सामने आया है. जौनपुर (Jaunpur) में सिकरारा से अगवा व्यापारी अखिलेश जायसवाल की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यापारी को पहले बदमाशों ने पीटा फिर जिंदा ही जलाकर मार डाला. 30 दिसबंर को व्यापारी का अपहरण किया गया था. जांच में जुटी पुलिस को बदमाशों के बारे में पता चला तो उनकी घेरेबंदी की. बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. स्वाट टीम के एक अधिकारी को भी गोली लगी है.

पुलिस की टीम गिरफ्तार अमन सिंह की निशानदेही पर ग्राम खुंशापुर घाट पर पहुंची और जले हुए लकड़ियों एवं व्यापारी के शरीर के अवशेष व हड्डियों एवं जले हुए स्वेटर की बरामदगी की. अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में बुधवार भोर में गड़रहा सई नदी पुल बहदग्राम रीठी पर दीपक सिंह उर्फ टीटू व राज कुमार सिंह से पुलिस की मुठभेड़ हुई.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *