नोएडा: आमतौर पर पुलिस और बदमाशों के बीच जो रिश्चा होता है वो किसी जानी दुश्मन से कम नहीं होता. लेकिन तक क्या कहेंगे जब ये रिश्ता सात जन्मों के बंधन में बंध जाए. एक इनामी बदमाश और महिला पुलिसकर्मी शादी कर लें. कहानी फिल्मी लग सकती है लेकिन ये हकीकत है.. ग्रेनटर नोएडा में तैनात एक महिलापुलिस कर्मी दनकौर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर राहुल ठसराना के इश्क में ऐसी डूबी की दोनों ने अब शादी रचा ली है. राहुल ठसराना पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है. बहुचर्चित मनमोहन गोयल हत्याकांड में वो जेल भी जा चुका है. इस समय वो जमानत पर है.
कैसे इश्क चढ़ा परवान
इन दोनों की प्रेम कहानी बड़े रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ी और आज इस अंजाम तक पहुंची, दरअसल, राहुल जब जेल में था तो अक्सर कोर्ट में पेशी पर आता था. पेश की दौरान उसे कोर्ट परिसर के ही बंदी गृह में रखा जाता था. इस महिलापुलिस कर्मी की ड्यूटी भी वहीं पर थी. बस वहीं से दोनों के नैन मिले और प्रेम परवान चढ़ गया. समय-समय पर दोनों मिलने लगे. अब राहुल के जेल से छूटने के बाद दोनों ने शादी रचा ली.
बॉलीवुड में बन चुकी फिल्म की कहानी दोहराई
साल 2002 में फिल्म आई थी गुनाह. इस फिल्म की कहानी को इन दोनों ने फिर से तरोताजा कर दिया है. दरअसल, उस फिल्म में बिपाशा बसु एक पुलिसकर्मी के किरादर में थीं और डिनो मोरिया एक बदमाश के किरदार में. फिल्म में दोनों के बीच प्यार हो जाता है.
अनिल दुजाना गिरोप का शार्प शूटर है राहुल
राहुल ठसराना 5 हजार का इनामिया बदमाश रह चुका है. 2014 में दनकौर में हुए व्यापारी मनमोहन गोयल हत्याकांड में राहुल को गिरफ्तार किया गया था. तब पता चला था कि, राहुल अनिल दुजाना गिरोह का शार्प शूटर है. जमीन कब्जे के विवाद में दुजाना के शूटरों ने मनमोहन गोयल की हत्या की थी. बता दें कि, अनिल दुजाना ने भी कोर्ट में ही बागपत की एक लड़की से सगाई की थी. और जेल से बहर आकर शादी कर ली थी.
