लखनऊ/लखीमपुर: 8 लोगों की मौत से लहूलुहान लखीमपुर पर सियासी मरहम लगाने की कवायद भी तेज हो गई है. कांग्रेस महासचिव जहां एख दिन पहले ही लखनऊ पहुंचकर लखीमपुर के लिए निकल रही हैं. वहीं विपक्ष के बाकी दिग्गज भी कल लखीमपुर में ही दिन निकालेंगे. विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने कल लखीमपुर पहुंचने की बात कही है.
अखिलेश यादव सुबह जाएंगे
सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कल लखीमपुर खीरी पहुंच जाएंगे. सपा के खेमे से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक अखिलेश यादव वहां घटनास्थल पर जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.
सतीश मिश्रा सुबह 4 बजे निकलेंगे
खबर है कि, बसपा के वरिष्ठ नेता सतीशचंद्र मिश्रा तड़के सुबह 4 बजे लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे. इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साध चुकी हैं.
ये भी पढ़ेंः- पीठ पीछे पत्नी बनाती है दूसरे मर्दों से संबंध… पति ने शक में मारी गोली और
शिवपाल सुबह 8 बजे निकलेंगे
PSPL मुखिया शिवपाल यादव को लेकर खबर है कि, वो सुबह 8 बजे लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकलेंगे. जहां वो पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे.
ये भी पढ़ेंः- शादीशुदा महिला से 3 लड़कों ने किया रेप, सालों बाद कोर्ट ने सुनाई ये सजा
चंद्रशेखर के जाने की खबर
कहा जा रहा है कि, भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेकर यादव भी कल लखीमपुर खीरी पहुंच सकते हैं.
सीएम भूपेश बघेल और सीएम चन्नी भी पहुंचेंगे
इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल भी कल सुबह लखीमपुर खीरी का दौरा करेंगे. वहीं अहम बात ये है कि, पंजाब के नए नवेले सीएम चन्नी भी लखीमपुर खीरी जाएंगे. दरअसल, इश किसान आंदोलन में पंजाब के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. और हादसे का शिकार हुए लोग भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में चन्नी का जाना सियासी गलियारों में और हलचल पैदा करेगा.
