लखनऊ : लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के लिए रण में उतरे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अक्सर अपने विवादत बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. इस बार भी आज़म खान ने ऐसा बयान दिया है. रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा, ‘हम सिर्फ मुसलमानों की सियासत नहीं करते. हम इंसानों को जोड़ते है, हम इंसानो से मोहब्बत करते है.’
पीएम मोदी पर साधा निशाना
आजम खान ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने वर्तमान में देश में ऐसा खौफ का माहौल बना दिया है, जिससे देश का मुसलमान परेशान हो गया है. वर्तमान में मुस्लिम समुदाय के लोग अपमान में जिंदगी गुजार रहे हैं. आज़म खान ने कहा कि मुझे मालूम हुआ है कि यहां 2-4 लोग कांग्रेस के बारे में बात कर रहे है. तुम्हे शर्म नहीं आती भूल गए 1980 का ईद गाह का मुरादाबाद का मैदान.
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल देंगे समाजवादी पार्टी को वोट, बताई यह वजह
कांग्रेस उम्मीदवार को लिया आड़े हाथ
आज़म खान बोले कि हम नहीं चाहते कि हमारी ज़ुबान से कांग्रेस को बहुत नुकसान पहुंच जाए. लेकिन जो कांग्रेस का कैंडिडेट खड़ा हुआ है उससे कहिये की सिर्फ मुसलमानों में वोट मत मांगो कुछ हिन्दू भाइयो में भी वोट मांगने जाओ सारा दिन मुसलमानो में वोट इस लिए मांग रहे हो ताकि मुसलमानों का वोट काटकर बीजेपी को जीता सको.
