BJP को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा, जनता जान गई है जुमले का भेद

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: कांग्रेस सांसद व सुल्तानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने रविवार को यहां बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा. जनता जुमले के भेद को जान गई है और झूठ का आधिपत्य समाप्त हो गया है. वो यहां शहर में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे.

संजय सिंह ने कहा की भाजपा और मोदी सरकार का झूठ बेनकाब हो चुका है. भाजपा सरकार ने सीबीआई, आरबीआई, ईडी जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त करने और उनके दुरुपयोग का काम किया है. पिछले चुनाव में अच्छे दिन, 15 लाख रुपए, दो करोड़ नौकरी, किसानों की आय ढाई गुना करने जैसे जो सब्जबाग दिखाए थे. सरकार में आने के बाद बीजेपी उन्हें भूल गई है. अब वो उनकी बात ही नहीं करती. नोटबंदी तो रातों-रात देश पर थोप दिया गया. जिसे आर्थिक आजादी का नाम देकर देश की जनता से छलावा किया. करोड़ों लोग नोटबंदी से बेरोजगार हो गए, लाखों लोगों के धंधे चौपट हो गए. पैसे ना होने से कई लोगों के घर के सदस्य अस्पताल में दम तोड़ दिए.

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इंदिरा गांधी को भी हम लोग एक बार पूरे देश में वापस लेकर आए थे और हमने नारा दिया था कि ‘आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा को वापस लाएंगे’, और एक बार फिर कांग्रेस की सरकार आई थी. जनता प्रियंका गांधी में भी इंदिरा गांधी की ही छवि देखती है. प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान थामा है जिससे स्पष्ट है कि हम यूपी के साथ-साथ पूरे देश मे जीत हासिल करेंगे और देश मे कांग्रेस की अगुवाई की सरकार बनेगी.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *