लखनऊ/मैनपुरीः लोकसभा चुनावों में मैनपुरी सीट से चुनावी ताल ठोंक रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उम्मीदवार आज मैनपुरी से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं. मुलायम सिंह के राजनीतिक करियर में ऐसा पहली बार होने जा रहे है कि वह नामांकन भरेंगे और उनके साथ शिवपाल यादव मौजूद नहीं होंगे.
अप्रैल फूल नहीं आज से वाकई यह 10 बातें आपके जीवन में बड़े बदलाव लाने वाली है
आज से पहले मुलायम सिंह यादव ने जितनी भी सभाएं की हैं या कोई भी राजनीतिक फैसला लिया है, शिवपाल यादव उनके साथ मौजूद रहे हैं.

शिवपाल की रैली की चिंता मैं क्यों करूं
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल से किनारा कर लिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि “शिवपाल की रैली की चिंता मैं क्यों करूं.” इससे संकेत मिलने लगे हैं कि मुलायम अब शिवपाल को ज्यादा भाव देने वाले नहीं हैं. मुलायम से शिवपाल की रैली में जाने के लिए पूछे जाने पर शुक्रवार को उन्होंने कहा, “मैं क्यों चिंता करूं कि कौन शिवपाल की रैली में जाता है कौन नहीं. चुनाव का समय है, रैलियां तो होती रहती हैं. अगर किसी को बधाई देनी है तो मुझे दे, मैं भी तो चुनाव लड़ रहा हूं.”
उनसे जब यह पूछा गया कि शिवपाल को नामांकन के लिए बधाई देंगे? मुलायम सिंह ने हंसते हुए कहा कि “नामांकन करने तो मैं भी जा रहा हूं. बधाई मुझे भी दी जाए.”
यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…
