शत्रुघ्न और डिंपल यादव के साथ पूनम ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो में उमड़ी भीड़

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : बीजेपी छोड़ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और रविदास मेहरोत्रा भी मौजूद रहे.

अहम मौके पर कार्यक्रम में हुआ बदलाव
पूनम पहले रोड शो करके पर्चा भरने वाली थीं, फिर कार्यक्रम में बदलाव के चलते साधारण तरीके से नामांकन दर्ज किया. पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं. पूनम लखनऊ से सपा, बसपा और रालोद की संयुक्त उम्मीदवार हैं.

राजनाथ सिंह को दे रहीं हैं टक्कर
वह लखनऊ सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाया है. वह भी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे. लखनऊ लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है. लगभग तीन दशक से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वाजपेयी के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद लालजी टंडन यहां से सांसद रहे. 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था और वे जीत कर संसद पहुंचे थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *