लखनऊ : लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुभ मुहूर्त में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया.
सीएम योगी नहीं हो पाए शामिल
राजनाथ सिंह के रोड शो और नामांकन प्रक्रिया के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हो पाए. दरअसल, एक विवादित बयान देने के कारण योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग ने 48 घंटों का बैन लगाया है. इस बैन के कारण योगी आदित्यनाथ न तो कोई चुनावी जनसभा को संबोधित कर पाएंगे और ना ही किसी तरह के चुनावी कार्यक्रम का हिस्सा लेंगे.
नामांकन दाखिल करने के लिए निकाला गया शुभ मुहूर्त
बता दें कि राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त का चयन किया था. जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह के नामांकन दाखिल करना का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 50 मिनट पर था. कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह काफी धार्मिक हैं और शुभ कार्य सिर्फ मुहूर्त के अनुसार ही करते हैं, इसलिए उन्होंने नामांकन दाखिल करने के लिए ग्रंथानुसार समय तय किया.
मेनका की मुसलमानों को धमकी, आपके बिना भी जीत रही हूं, काम कराना है तो वोट देना
