लखनऊ : 18 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होना है, 16 अप्रैल शाम 5 बजे के बाद से यहां चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएंगी ऐसे में दूसरे चरण में भी कई राजनीतिक दलों के दिग्गज उम्मीदवारों की परीक्षा है. जानिए दूसरे चरण में कहां कहा हैं चुनाव और किसी किस्मत दांव पर लगेगी
दूसरे चरण में कहां कहां हैं चुनाव ?
दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा हैं, इसमें हैं अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना में वोटिंग होगी, इन 8 सीटों पर मुकाबला कड़ा है, फिलहाल इन 8 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, मगर इस बार मोदी की राह मुश्किल मानी जा रही है.
कौन कौन दिग्गज मैदान में ?
दूसरे चरण में वीवीआईपी सीट है मथुरा, मथुरा में हेमा मालिनी पर बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताया है, हेमा मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हैं. इस बार हेमा को दो तरफ से टक्कर मिल रही है. एक तरफ कांग्रेस उम्मीदवार महेश पाठक हैं, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन ने कुंवर नरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है.

फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर
सिनेमाई दुनिया में धांक जमाने के बाद राजनीति पर राज करने वाले राज बब्बर भी दूसरे चरण में अपना दांव खेलेंगे. पिछले कई दिनों से चुनावी प्रचार में जुटे राज बब्बर की किस्मत का फैसला बुधवार को ईवीएम में कैद हो जाएगा. उन्हें टक्कर देने के लिए बीजेपी के राजकुमार चहर और महागठबंधन के श्रीभगवान शर्मा चुनावी मैदान में हैं.

बुलंदशहर से भोला सिंह
अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह भी दूसरे चरण में अपनी किस्तम आजमाएंगे, बीते चुनाव में 4 लाख से ज्यादा मतों से चुनाव जीतने के बाद फिर एक बार भोला सिंह मैदान में है, उनके सामने गठबंधन से योगेश वर्मा और कांग्रेस से बंसी सिंह पहाड़िया मैदान में हैं.

अलीगढ़ से सतीश गौतम
अलीगढ़ में भी दूसरे चरण में मतदान है, यहां से बीजेपी ने एक बार फिर मौजूदा सांसद सतीश गौतम पर भरोसा जताया है, मुस्लिम प्रभावी अलीगढ़ में इस बार मुकाबला रोमांचक है. एएमयू को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सतीश गौतम के सामने हैं वहीं बहुजन समाज पार्टी और सपा के संयुक्त उम्मीदवार डॉक्टर अजित बालियान, कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह चौधरी, आम आदमी पार्टी के सतीश चंद्र शर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के दीपक चौधरी से चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

