लखऩऊः लोकसभा चुनावों के तीसरे में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आज हो रहे मतदान के लिए जितना मतदाता उत्साहित हैं, उतना ही राजनेता भी. राजनेता सुबह से पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने हक का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इंदिरा गांधी: आधुनिक अमेठी की जननी
समाजवादी पार्टी के दिग्गज रामगोपाल यादव भी जब मंगलवार सुबह मतदान करने पहुंचे. मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद जब रामगोपाल यादव पत्रकारों से रूबरू हुए और जनता से वोट डालने की अपील की. इस दौरान रामगोपाल से पत्रकारों ने पूछा की क्या बसपा सुप्रीमो मायालती प्रधानमंत्री बनेंगी. इस पर जवाब देते हुए रामगोपाल ने कहा, ‘क्या आपने मूर्ख समझ रखा है मुझे.’
VIDEO:चुनाव अधिकारी पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, कहा- ‘सपा को दिलवा रहे हैं वोट और कर दी पिटाई’
23 मई को देंगे जवाब
पत्रकारों पर भड़ते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि वह इस सवाल का जवाब 23 मई को शाम 5 बजे देंग. बता दें कि रामगोपाल मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना मतदान करने पहुंचे थे. इस बार रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला अपने चाचा शिवपाल यादव से है.
