जिस नेता ने दी थी बीजेपी को धमकी, फिर भी मिला टिकट

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जनता को जिसका इंतजार था आखिरकार वो होली के दिन खत्म हो ही गया. होली की देर शाम बीजेपी ने अपने 182 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में उस सांसद को भी टिकट मिला है, जिसने पार्टी को धमकियां दी थी. चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी थी, अगर मेरा टिकट कटा तो पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वह शख्स कोई और नहीं बल्कि उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज हैं. टिकट कटने की आशंका के मद्देनजर साक्षी महाराज ने बीजेपी अलाकमान को चिट्ठी लिखकर जातीय समीकरण बताए थे और खुद को ओबीसी जाति का बड़ा चेहरा बताया था.

लोकसभा चुनाव 2019: भ्रम और भेड़चाल से ना निकले तो नहीं बदलेंगे मुस्लिमों के हालात!

मुझे टिकट नहीं तो हार सकती है बीजेपी
टिकट जारी करने से महज एक दिन पहले साक्षी महाराज ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को एक पत्र भी लिखा था जो सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल हो गया है. साक्षी महाराज ने इस पत्र के मीडिया में लीक होने पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह पत्र सांसद के लेटरहेड पर टाइप किया हुआ था और इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर यह पत्र लीक कैसे हुआ?

उन्होंने कहा, ”टिकट तो मेरा पक्का है, मुझे इस बात का पूरा विश्वास है.” उन्होंने कहा, ”उन्नाव से मुझे टिकट नहीं देने के संबंध में अगर पार्टी कोई निर्णय लेती है तो इससे प्रदेश और देश के मेरे करोड़ों कार्यकर्ताओं के आहत होने की पूरी संभावना है, जिसका परिणाम भी सुखद नहीं होगा.” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पांडेय को लिखे पत्र में उन्नाव के सांसद ने कहा, ”15 साल बाद इस सीट पर मैंने जीत दर्ज की थी.”

ये दिग्गज अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, जानिए कौन कौन ले रहा चुनावी राजनीति से सन्यास

सात मार्च को भेजे गये पत्र में साक्षी महाराज ने कहा, ”मैं आपका ध्यान उन्नाव लोकसभा सीट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं. इस लोकसभा सीट पर मैंने 2014 में 3,15,000 मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी और कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी.’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *