लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया है. मैनपुरी के जिला मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव के नामांकन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की.
मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले मैनपुरी में मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप
शिवपाल यादव ने की मुलायम सिंह से मुलाकात
नामांकन की प्रक्रिया से पहले शिवपाल यादव मैनपुरी में मुलायम के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी.
