35 साल बाद दोबारा सुल्तानपुर से नामांकन दाखिल करेंगी मेनका गांधी, लेकिन…

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुरः लोकसभा चुनावों में सुल्तानपुर से ताल ठोंक रही बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. मेनका गांधी दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगी और अपना नामांकन दाखिल करेंगी.

नामांकन से पहले होगा रोड शो
मेनका गांधी के नामांकन से पहले एक रोड शो का आयोजन किया गया है. इस रोड शो में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने के कायस लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही कई बीजेपी नेताओं के भी शामिल होने की खबर है.

पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’

पहली बार राजीव गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
मेनका गांधी के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले 1984 में कांग्रेस नेता राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. उस दौरान अमेठी अलग जिला नहीं था. लिहाजा उन्होंने सुलतानपुर कलेक्ट्रेट में ही नामांकन किया था. उस दौरान पूरे देश की नजर अमेठी लोकसभा सीट पर ही टिकी हुई थी, क्योंकि एक ही परिवार के दो दिग्गज सियासी रण में खड़े थे. आज 35 साल के बाद वही सुल्तानपुर का जिलाधिकारी कार्यालय होगा, जहां पर मेनका अपना नामांकन बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर दाखिला करेंगी.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

वोट के लिए इस प्रत्याशी ने किया मंच पर ऐसा काम…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *