यूपी में प्रियंका का हल्ला बोल, सोनभद्र और उन्नाव की तरह खोला मोर्चा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर योगी सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka gandhi) राजधानी लखनऊ पहुंची हैं. लखनऊ एयरपोर्ट से वह शहीद स्मारक पहुंची. यहां हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. शहीदों की श्रद्धांजलि देने के बाद प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस के बड़ा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मौन पदयात्रा शुरू की. बीच रास्ते में उन्होंने हनुमान मंदिर में नमन किया. इस वक्त वह जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंच गई हैं. यहां वह गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी.

इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka gandhi) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गांधी जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलना है तो पहले उसको सच्चा होना पड़ेगा. प्रियंका ने कहा कि भाजपा को पहले सत्य के मार्ग पर चलना होगा, उसके बाद वह महात्मा गांधी जी की बात करे. उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुआ कहा कि यूपी में महिलाओं और कमजोर लोगों पर अत्याचार हो रहा है. हम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं.

काफी अर्से बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में कामयाब रही है. पदयात्रा के दौरान भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़े हैं. पदयात्रा में कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हैं. बता दें कि कांग्रेसियों को शाहजहांपुर से पदयात्रा पुलिस-प्रशासन ने नहीं निकालने दी थी. अब गांधी जयंती पर बुधवार को कांग्रेस राजधानी में ताकत दिखाने की तैयारी में है. प्रदेशभर से जुट रहे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व खुद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कर रही हैं.

सोनभद्र और उन्नाव की तरह खोला मोर्चा
सोनभद्र और उन्नाव की तरह ही शाहजहांपुर कांड पर भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. पहले शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया. मंगलवार को हर जिले में धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई, लेकिन अचानक आंदोलन की रूपरेखा बदल दी गई. गांधी जयंती पर पहले से जो पदयात्रा प्रस्तावित थी, उसे जनाक्रोश यात्रा नाम दे दिया गया.

मुख्यालय में करेंगी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत
पदयात्रा के बाद प्रियंका (Priyanka gandhi) प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगी. यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा कर सकती हैं. उसके बाद का कार्यक्रम अभी तय नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रियंका लखनऊ में दो दिन का प्रवास कर सकती हैं. वह यहां या रायबरेली में रात्रि विश्राम कर गुरुवार को शाहजहांपुर जा सकती हैं.

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *