राजभर बोले, ‘नून रोटी खाएंगे और बीजेपी को हराएंगे’

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी के लिए हुंकार भरी है. ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी को हराने की बात करते हुए कहा है कि, ‘नून रोटी खाएंगे और बीजेपी को हराएंगे’

घोसी के बाद और बढ़ा घमासान
घोसी सीट को लेकर ओमप्रकाश राजभर और बीजेपी में दांव-पेंच चल रहे थे. राजभर ने कहा था कि, बीजेपी ने उन्हें घोसी सीट ऑफर तो की है लेकिन सिंबल अपना देना चाहती है. इसके बाद राजभर ने छठे और सातवें चरण के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे. बावजूद इसके घोशी सीट खाली थी लेकिन अब बीजेपी ने अपने सांसद हरिनारायण राजभर को टिकट देकर.

तमाम कयासों पर विराम लगा दिया.
पूर्वांचल में केवल तीन सीट जीतेगी बीजेपी
ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर शब्दबाण चलाए. राजभर ने कहा कि, बीजेपी पूर्वांचल में कितना भी जोर लगा ले लेकिन केवल 3 सीट ही जीतेगी. बीजेपी का अहंकार ही बीजेपी को ले डूबेगा. वरिष्ठ नेताओं में रावण की तरह घमंड हो गया है.

अखिलेश सूरज, निरहुआ दीपक
ओमप्राकश राजभर लगातार अपने बयानों से चौंकाते रहते हैं. इस बार उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की जमकर तारीफ भी की है. आजमगढ़ में निरहुआ को अखिलेश यादव के सामने उतारने पर राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव के सामने निरहुआ को उतारने का मतलब है सूरज को दिया दिखाना.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *