नई दिल्ली/लखनऊ :लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मंगलवार शाम छह बजे तक 60़ 52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सबसे अधिक मतदान पीलीभीत में 64़ 60 प्रतिशत हुआ. पिछली बार इस सीट के लिए 62़ 92 फीसदी वोट पड़े थे. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया, “जो मतदाता मतदान केंद्रों पर छह बजे तक पहुंच चुके थे, उन्हें भी वोट डालने का अवसर दिया गया. इसके चलते मतदान एक-दो प्रतिशत तक बढ़ सकता है. तीसरे चरण के मतदान में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.” लू ने बताया कि मुरादाबाद में 64़ 11, रामपुर में 60़ 00, सम्भल में 61़ 80, फिरोजाबाद में 58़ 80, मैनपुरी में 57़ 80, एटा में 59़ 90, बदायूं में 57़ 50, आंवला में 59़ 18, बरेली में 61़ 49 तथा पीलीभीत में 64़ 60 प्रतिशत वोट पड़े हैं.
LIVE अपडेट्स
संभल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब बूथ संख्या 231 पर जब एक महिला अधिकारी वोट डालने पहुंची, तो पीठासीन अधिकारी ने खुद ही साइकिल का बटन दबाकर वोट डाल दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब महिला ने इसके बारे में कुछ कहना चाहा, तो अधिकारी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अधिकारी को बूथ से बाहर लाकर पिटाई कर दी. देखिए VIDEO…
#WATCH Moradabad: BJP workers beat an Election Official at booth number 231 alleging he was asking voters to press the ‘cycle’ symbol of Samajwadi party pic.twitter.com/FokdXCAJ1z
— ANI UP (@ANINewsUP) April 23, 2019
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव सुबह-सुबह मैनपुरी स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे.
इन दिग्गडों के बीच है कांटे की टक्कर
उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आजम खान, जया प्रदा, शिवपाल यादव जैसे दिग्गजों पर दांव लगा हुआ है. मुलायम सिंह यादव अपनी पारंपरिक सीट मैनपुरी से अपनी किस्तम आजमा रहे हैं. वहीं, रामपुर में सपा के आजम खान और बीजेपी की जया प्रदा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
