नई दिल्ली. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मंगलवार का दिन श्रीराम के परम भक्त बजरंग बली को समर्पित हैं. पौराणिक मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति पर बजरंग बली प्रसन्न हो जाए तो उसके जीवन में धन-धान्य, रोग और सभी तरह के कष्ट मिट जाते हैं. हनुमान जी को संकटमोचक भी कहा जाता है, इसका कारण यह है कि मान्यता के अनुसार इस धरती पर ऐसा दुख नहीं जिसको हनुमानजी खत्म करने न कर सकें. मंगलवार के दिन हम आपको बताने जा रहे हैं वो 5 अचूक उपाय, जिसे अपनाकर आप हनुमानजी को प्रसन्न कर सकते हैं.
मंगलवार के दिन कैसे करें हनुमान जी को प्रसन्न
– मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान करने के बाद स्व्च्छ वस्त्र धारण कर किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.
– मंगलवार के दिन हनुमान यंत्र की स्थापना करना बहुत शुभ माना गया है. मान्यता के अनुसार हनुमान यंत्र की स्थापना के बाद रोज इसकी पूजा करने से सभी परेशानियां शीघ्र दूर हो जाती हैं.
– श्रीराम की प्रतिमा के सामने बैठकर हनुमान चालीसा व हनुमान प्रतिमा के सामने बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. पौराणिक मान्यता है कि इस उपाय से भगवान श्रीराम व हनुमानजी दोनों की ही कृपा प्राप्त होती है.
– सरसों के तेल में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें. संकट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा.
– अगर आप किसी रोग, शारीरिक या मानसिक कष्ट से पीड़ित हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
