आधी रात में तेज भूकंप ने उड़ाई नींद, भारत, नेपाल, चीन में तेज झटके, UP के कई शहरों में भूकंप

अन्य जिले अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: रात करीब 2 बजे जब तमाम लोग गहरी नींद में सो रहे थे. तब दुनिया के हिस्से में हडकंप मच गया. क्योंकि, भारत-चीन और नेपाल में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मांपी गई. नेपाल में भूकंप के चलते एक घर के गिरने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई. इसके तेज झटके के दहशत से आधी रात घरों के अंदर सो रहे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए तो कहीं ऑफिस में काम कर रहे लोग बाहर की तरफ भागे ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञन केंद्र कहिन

राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीट में बताया गया है, “8और 9 नवंबर की दरमियानी रात 1:57 बजे आए इस भूकंप का Magnitude 6.3 था और इसका असर भारत के अलावा नेपाल और चीन में भी देखा गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था ।

दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार में भी भूकंप के झटके
दिल्ली-एनसीआर के साथ ही, यूपी-उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह 6.27 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई. हालांकि, भूकंप की वजह से भारत में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. गोरखपुर में भी देर रात के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि भूकंप दो बार आया. रात 8 बजकर 52 मिनट पर 4.6 तीव्रता और रात 1 बजकर 57 मिनट पर 5.7 रिक्टर स्केल की तीव्रता रही.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *