नए साल में फोलो करें ये टिप्स, प्यार सदा रहेगा जवान, हमसफर नहीं होगा आपसे बोर

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

हर इंसान की जिंदगी में प्यार और रोमांस होना बहुत जरूरी होता है. हालांकि शादी के कई साल बीतने पर कई बार लोगों को यह महसूस होने लगता है कि उनकी लाइफ से एकाएक सारा रोमांस गायब हो गया है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान.

एक छोटी सी बात खुशी और गम दोनों की वजह बन सकती है. इसलिए छोटी-छोटी बातें भी जिंदगी में बड़े मायने रखती हैं. अगर आप भी यह सोचकर अपने पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे हैं और बात लंबी करनी हैं तो इससे एकदम बचें और जब भी मौका मिले छोटी सी सही लेकिन उनके टच में रहे उनसे बातचीत करते रहे. ऐसा करने से आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी.

अपने साथी के साथ ड्राइव पर जाने का ख्याल ही कितना रोमांटिक है. इसलिए कभी-कभी उनके साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल जाएं. मूवी देखें या कहीं और घूम आए और कोशिश करें कि सुबह की वॉक और शाम का डिनर भी साथ हो. ऐसा करने से ना सिर्फ आप दोनों फ्रेश फील करेंगे बल्कि आपका रिश्ता भी मजबूत होगा.

याद रखें प्यार को जवां रखने के लिए (I Love You) ये तीन शब्द बोलने से न कतराएं. जब भी मौका मिले अपने साथी से प्यार का इजहार करें. इससे आपकी बीच नजदीकियां और पनपेंगी. यह ठीक है कि जिंदगी में कभी-कभी गंभीर होना पड़ता है. लेकिन हर समय गंभीर रहने से आप लोगों को बोरिंग लग सकते हैं. इसलिए ज्यादातर हंसने की कोशिश भी करें. हंसना एक व्यायाम ही होता है. जोकि शरीर के लिए अच्छा होता है. ऐसा करने से आपका जीवन मजे से चलता रहेगा और समय-समय पर एक दूसरे को किस करना भी ना भूलें.

साथ ही अपने साथी को जादू की झप्पी देना न भूलें. क्योंकि जब आप गले लगते है तो आप इपने रिश्ते में प्यार की गर्माहट भरते हैं. इसी के साथ कोशिश करें कि कभी-कभार साथी की पसंद को ही अपनी पसंद बना लें. उनके साथ खाना बनाएं और खाएं,यह सब रिश्ते को हरा-भरा रखने के लिए जरुरी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *