यूपी के बाद इस राज्य बुआ के समर्थन में आए बबुआ, केजरीवाल का भी देंगे साथ

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर के सभी विपक्षी पार्टियां किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर देना चाहती हैं. जहां समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने पहले ही गठबंधन किया हुआ है. अब खबर है कि समाजवादी पार्टी ने दिल्ली में भी बसपा और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने वाली है. जल्द ही पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

मायावती बोलीं ‘सांपनाथ-नागनाथ’ अखिलेश भी बोले ‘दोनों एक जैसे’

सपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आरएस यादव ने कहा, ‘हम नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित) सीटों पर आप उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे, क्योंकि बसपा ने वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.’ बसपा ने पूर्वी दिल्ली से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से राजवीर सिंह, पश्चिम दिल्ली से सीता शरण, चांदनी चौक से शाहिद अली और दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है.

वहीं, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार की कमियों को गिनाने के लिए ‘आप’ का रिपोर्ट कार्ड जारी करने की बात कही है. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कहा कि वह मंगलवार को ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेगी. हालांकि, पहले दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की बात चल रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल की हर कोशिश नाकाम रही थी.

ऐसे मोबाइल पर बात करना, आपके बच्चे की जान ले सकता है!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *