ऑक्सीजन खत्म प्लीज अपने मरीजों को ले जाएं…आखिर लखनऊ के अस्पतालों ने क्यों लगाए पर्चे…

अपना लखनऊ अपनी सेहत होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: तमाम दावों और वादों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो ताजा तस्वीर सामने आई है, इन हालात ने हजारों लोगों को हलकान कर दिया है. केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सरकारें जहां सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही हैं, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी के बड़े अस्पतालों में लगे पर्चों ने प्राणपखेरु हो रही जनता को और परेशान कर दिया है. दरअसल, कई अस्पतालों ने दीवारों पर पर्चे लगाए है कि, केंद्र और प्रदेश सरकार से अपील करने के बाद भी हमें ऑक्सीजन नहीं मिली, इसलिए अब हम आगे ऑक्सीजन की व्यवस्था जारी रखने में असमर्थ हैं लिहाजा मरीजों के परिजनों से अपील है कि, अपने मरीजों को कहीं और ले जाए.

क्या लिखा है पर्चे में…

 

दरअसल, लखनऊ के मेयो अस्पताल ने अपनी चाहरदीवारी पर जो पोस्टर चस्पा किए है उनमें लिखा है कि, यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार से गुहार लगाने के बाद भी ऑक्सीजन नही मिली है और अब हम ज्यादा ऑक्सीजन की व्यवस्था को जारी नहीं रख सकते. इसलिए जो मरीज ऑक्सीजन पर हैं उन मरीजों के परिजनों से अपील है कि,अपे मरीज को कहीं और ले जाएं. इस असुविधा के लिए हमें क्षमा करें।

लोग सोशल मीडिया पर कर रहे अपील 

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई अस्पतालों के पर्चे वायरल हो रहे हैं. एक पेशेंट के बेटे ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर ये फोटो अपलोड करते हुए लिखा है कि, लखनऊ के मेयो अस्पताल में मेरी मम्मी एडमिट हैं ऑक्सीजन खत्म है सोचिए कोविड के मरीजों का क्या हाल होगा’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *