आजम खान पर भड़के BJP नेता, कहा- ‘जया प्रदा का अपमान कर साबित किया वो आज के रावण हैं’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बरेली: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा जया प्रदा पर की गई टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आजम खान के बयान की लगातार आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी आजम खान पर निशाना साधा है. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आजम खान आज के रावण हैं.

BSP की जगह BJP को डालाकर आया वोट, घर पहुंचकर गंडासे से काट डाली अंगुली, फिर…

बरेली में सभा को कर रहे थे संबोधित
गुरुवार को बरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा सिद्धार्थ ने कहा कि ‘जिस तरह रावण ने एक महिला की बेज्जती की उसी तरह आजम खान ने जया प्रदा के लिए शब्द कहे हैं.’ उन्होंने कहा इस बयान के बाद से साफ है कि आजम खान आज के रावण ही हैं.

आजम खान का नामांकन भी होना चाहिए रद्द
सिद्धार्थ ने कहा कि आजम खान ने जिस तरह से जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी की है, उसे देखकर मैं चुनाव आयोग से यह बात कहना चाहूंगा कि वो उनका नामांकन रद्द करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *