लखनऊः यूपी में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कोशिशें करते नजर आते है. यूपी में पुलिस को गुंडाराज को खत्म करने के लिए खुली छूट दी गई है. जहां अपराधों को कम करने के लिए पुलिस कई प्रयास करती है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भी भेजती है. लेकिन अब जेल में ही ये गुड़ें अपनी गुंड़ागर्दी से बाज नहीं आ रहे है. जेल में बंद कैदियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है. ताजा मामला यूपी के उन्नाव से सामने आ रहा है जहां देखा जा रहा है कि कैसे जेल में गुड़ें अपना राज कर रहे हैं.
दूल्हे ने दहेज में मांगी कार, तो घरातियों ने कहा दें देंगे, लेकिन…
वीडियो में दिखा इतना कुछ
वीडियो में 2 कैदी दिखाई दे रहे है. जो हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे है. वीडियो में एक कैदी जेल की कोठरी के बाहर खड़ा दिख रहा है. जिसका नाम है अमरीश. उसी वीडियो में एक और कैदी नजर आ रहा है. जिसका नाम गौरव उर्फ अंकुर जो हत्या और लूट के मामले में सलाखों के पीछे है. उस दोनों के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है. ये दोनों फिल्मी अंदाज में पिस्तौल लहरा रहे है.
जेल में बेखौफ हैं कैदी
वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि इन कैदियों को किसी का डर नहीं है. ये दोनों आराम से जेल में मौज-मस्ती कर रहे हैं. जेल के अंदर कैदी हर सुविधा का लाभ उठा रहे है. और मौज-मस्ती कर रहे हैं. वीडियो में ये दोनों अपराधी मुख्यमंत्री को सीधी-सीधी चुनौती दे रहे हैं. उन्होनें कहा कि आप हमारा ट्रांसफर कहीं भी कर दो. हमें उसे अपना कार्यालय बना ही लेंगे.
देखिए VIDEO
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. डीएम ने अपने अधिकारियों के साथ जेल के कोने-कोने की जांच की. जेल अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो में जो पिस्तौल दिखाई जा रही है वो मिट्टी से बनी हुई है. वीडियो सामने आने के बाद चार जेल कर्मचारियों को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हर कोई यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. जहां एक ओर तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में गुड़ाराज को खत्म करने की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर अगर जेल में ही इन गुड़ों के हौसलें इतने बुलंद है तो बाहर खुले आम घूम रहे गुड़ों पर यूपी पुलिस लगाम कैसे लगाएगी?
