लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर रोज कुछ ना कुछ मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिनों से मोबाइल बदलने और ऑनलाइन आवेदन के लिए समय बढ़ाए जाने की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है. इस भर्ती में मंगलवार को आवेदन की अंतिम तारीख थी जिसे 2 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. यानि अब आवेदन की तारीख 28 मई रात 12 बजे तक रहेगी.
ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
69000 शिक्षकभर्ती के अभ्यर्थी अब अपना मोबाइल नंबर संशोधित कर सकेंगे, अभ्यर्थी http://atrexam.upsdc.gov.in/ पर जा कर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. बता दें कि, बहुत से अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर बंद हो जाने से आवेदन नही कर पा रहे थे.
