अचानक आधी रात को कुशीनगर के SDM को करनी पड़ी शादी

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कुशीनगर: मंत्र गूजे, फेरे हुए और वर-वधू ने मााला पहनाई और हो गई शादी. लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि, इसमें नया क्या है. दरअसल, कुशीनगर के पडरौना में ये सारा मामाला आधी रात को अचानक से हुआ. आधी रात को अचानक से पंडित जी जगाए गए. मंदिर के पट खुलवाए गए. और अधिकारियों में मौजूदगी में एक एसडीएम को शादी करनी पड़ी.

क्या है पूरा मामला?
कहानी किसी फिलम से कम नहीं है. लेकिन ये हकीकत है. कुशीनगर (Kushinagar)के पडरौना की खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार (SDM Dinesh Kumar) पर उनकी महिला मित्र का कहना है कि, एसडीएम साहब और वो पिछले 4 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. लेकिन अब एसडीएम का तबादला होने पर उन्होंने साथ ले जाने से इंकार कर दिया. महिला ने एसडीएम पर शारिरिक शोषण और कई बार अबॉर्शन कराने का भी आरोप लगाया. शुक्रवार से ये हाईवोल्टेज मामला चल रहा था. फिर इस मामले में बुरी तरह घिरते देख एसडीएम शादी को राजी हो गए. पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव (SDM Ramkesh Yadav) और हाटा एसडीएम प्रमोद तिवारी (SDM Pramod Tiwari) की गवाही में गयत्री मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से आधी रात को ये शादी कराई गई.

कैसे खुला मामला ?
दरअसल, कुशीनगर (Kushinagar)की खड्डा तहसील में तैनात एसडीएम दिनेश कुमार (SDM Dinesh Kumar)का हापुड़ (Hapud) जिले में तबादला हो गया. दिनेश कुार ने वहां जाकर ज्वाइन भी कर लिया. लेकिन जब शुक्रवार को सामान लेने आए तो 4 साल से महिला मित्र के साथ लिव इन में रहने के बाद शादी के लिए मुकर गए और साथ ले जाने से इंकार कर दिया. जिसके बाद महिला ने शिकायत का मन बना लिया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *