आजम खान पर आफत, भू-माफिया घोषित…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद आजम खान पर इन दिनों आफत के बादल मंडरा रहा है. एक के बाद एक केस के बाद अब आजम खान को भू-माफिया घोषित कर दिया है.आजम खान का नाम एंटी भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज किया गया है. उस पोर्टल पर उन लोगों के नाम दर्ज कराए जाते हैं जिन पर जमीन कब्जाने के आरोप लगते हैं और वो लोग जमीन नहीं छोड़ते.उपजिलाधिकारी सदर प्रेमप्रकाश तिवारी ने पोर्टल पर ये शिकायत दर्ज कराई है, वहीं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार का कहना है कि, शासन-प्रशासन के निर्देश पर अब आगे की कार्वाई की जाएगी.

आजम पर जमीन कब्जाने के आरोप
आजम खान पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन कब्जाने के आरोप लगे हैं. आजम खान के खिलाफ अब तक करीब 26 किसानों ने शपथपत्र देकर किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप लगाए हैं. किसानों का आरोप है कि, जौहर यूनिवर्सिटी के लिए आजम खान और तत्कालीन सीओ सिटी और वर्तमान में यूनिवर्सिटी के सुरक्षाधिकारी आलेहसन ने उन्हें जमीन के लिए डराया धमकाया. और जेल भेजने की धमकी दी थी. बता दें कि, आजम खान पर अब तक जमीन के 13 मामले दर्ज हो चुके हैं. इस सिलसिले में आलेहसन के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी तब आलेहसन फरार हो गए थे पुलिस ने उनके बेटे को गिर्फतार किया है और उनकी पत्नी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्जकिया है.

स्पेशल टीम करेगी विवेचना
एसएसपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि, इस मामले में अब स्पेशल टीम विवेचना करेगी. तीन सदस्यीय टीम निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच करेगी.

सपा का योगी सरकार पर आरोप
समाजवादी पार्टी ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है. विधानपरिषद सत्र के पहले दिन सपा के विधायकों ने सरकार पर पक्षपात और राजनीति से प्रेरित आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि, सरकार खुद इस मामले में रूचि लेकर मामले दर्ज करवा रही है. यूनिवर्सिटी को बने 16 साल हो गए लेकिन अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की थी. आजम खान पर जमीन के मामले फर्जी हैं. वहीं आजम खान ने भी कह कि, ये सारे मामले फर्जी हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *