दीदी के समर्थन में बहन जी, चुनाव आयोग और मोदी पर साधा निशाना

अपना चुनाव अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 7वें चरण से पहले बंगाल में हुई हिंसा पर पूरे देश की नजर है, हिंसा पर कोई बीजेपी पर आरोप मढ़ रहा है तो कोई ममता बनर्जी पर, इस बीच ममता बनर्जी को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का समर्थन मिला है, मुखिया मायावती ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है. मायावती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि यह साफ है कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनके नेताओं के निशाने पर ममता बनर्जी हैं. उन पर हो रहा है हमला पहले से तय है. मायावती ने कहा कि यह बेहद खतरनाक और गलत व्यवहार है, जो देश के प्रधानमंत्री की मर्यादा के खिलाफ है.

आयोग की कार्यवाही पर सवाल

वहीं चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर गुरुवार रात 10 बजे के बाद से रोक लगाने के फैसले पर भी मायावती ने सवाल खड़े किए हैं. मायावती का आरोप है कि ऐसा चुनाव आयोग ने केवल इसलिए किया है क्योंकि दिन में प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में दो चुनावी रैलियां हैं. अगर चुनाव आयोग ने प्रचार पर बैन लगाया है तो सुबह से ही क्यों नहीं? मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है. यह बेहद गलत है. मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग का यह व्यवहार भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

दंगा युक्त पार्टी बीजेपी- मायावती

मायावती ने बीजेपी को दंगा युक्त पार्टी करार देते हुए भी हमला बोला. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए थे. साथ ही उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में खूब हिंसा हुई है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल बीजेपी पर काला धब्बा है. इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा भी हुई लेकिन मेरे कार्यकाल अराजकता और हिंसा मुक्त रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *