आज बुजुर्गों को तोहफा दे सकती है योगी सरकार, इस योजना पर लगेगी मुहर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं. योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में आज लखनऊ के लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक होगी.

बढ़ सकती है बुजुर्गों की पेंशन
कहा जा रहा है कि प्रदेश की योगी सरकार बुजुर्ग लोगों के लिए वृद्धावस्था पेंशन में 100 रुपये बढ़ाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकती है. 60 से 79 साल तक के बुजुर्ग की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने के प्रस्ताव को भी आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है.

सीएम योगी द्वारा पूर्व में किए गए एलान को अमलीजामा पहनाने के लिए आज प्रस्‍ताव भी पेश हो सकता है. मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है.

इसलिए मुलायम सिंह यादव से मिले सीएम योगी…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *