पहले पिलाई शराब फिर मार दी गोली, ऐसे हुई कुख्यात बदमाश की हत्या

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : शहर के एक बदमाश ने दूसरे बदमाश को घर से बुलाकर पहले तो एक घर में बैठाया और उसको शराब पिलाई और उसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि मारने वाला और मरने वाला दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास है, मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात रहे किशन सिरोही गैंग का सदस्य रहा है और हाल ही में एक हत्या के मामले में तिहाड़ से छूट कर आया है.

घटना के समय शराब पी रहा था बदमाश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक को उसके ही साथियों ने गोलियों से भून दिया. घटना के समय युवक अपने ही साथियों के साथ शराब पी रहा था. दरसल बीती रात बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव खैरपुर में संदीप नाम के युवक को उसके ही साथियों ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में मौत के घाट उतार दिया. युवक के साले ने बताया कि संदीप को उसके दोस्त रात में घर से बुलाकर ले गए थे. सभी दोस्त एक साथ एक साथी के घर पहुंचे और वहां ले जाकर संदीप को गोली मारकर मौत के हवाले कर दिया. मौत की वजह पर मृतक के साले ने कहा कि मौत की वजह तो मारने वाले ही बता पाएंगे हालांकि उसने ये भी बताया कि उसका मृतक जीजा संदीप पूर्व में उत्तर प्रदेश के खूंखार जतन सिरोही गैंग का सदस्य भी था और उस पर अनेक आपराधिक मामले भी दर्ज थे जिनमें अब वो बरी हो गया था.

किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा

वहीं एसपी सिटी ने पूरे मामले में बताया कि बीती रात संदीप और उसका दोस्त शराब पी रहे थे. दोनों में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आदेश नाम के युवक ने संदीप को गोली मार दी. गोली लगने से संदीप की मौत हो गई है. दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *