बुलंदशहर : बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सेहरा निवासी कुलदीप कोरोना काल मे आठ हफ्ते की पैरोल पर आये एक बंदी का दो दिन बाद शव लखावटी मध्य गंग नहर में बुधवार की शाम को बालका झाल पर तैरता हुआ मिला. पुलिस ने मृतक का शव बरामद करके पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है. नहर में नहाने के दौरान यह हादसा बताया जा रहा है.
नहाने के दौरान डूब गया था
पुलिस ने बताया कि गांव सेहरा निवासी कुलदीप पुत्र यशपाल सिंह सोमवार को बीबीनगर क्षेत्र में नहर में नहाने के दौरान डूब गया था. पीएसी के गोताखोरों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नही लग सका था. बुधवार की शाम को एक युवक का लखावटी मध्य गंगनहर की बालका झाल में शव तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया. ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और शव को नहर से बाहर निकलवाकर बॉडी की शिनाख्त करने का प्रयास किया. बाद में परिजनों ने वहां पहुचकर मृतक की शिनाख्त कुलदीप के रूप में की. कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
पीएम को लिए भेजा शव
बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक पशु चोरी के मामले में जिला कारागार में बंद था. हाल ही में आठ हफ्ते की कोरोना की वजह से जेल प्रशासन ने पेरोल दे रखी थी. इंस्पेक्टर औरंगाबाद ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि तीन अगस्त को वह नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई है.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर नीरज शर्मा की रिपोर्ट
