AMU प्रशासन ने कार के आगे लगे BJP के झंडे को हटवाया तो भड़के MLA

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: अक्सर विवादों में रहने वाली अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है. राज्य के विधायक दलबीर सिंह (
Dalbir singh) ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कर्मचारियों के विरोध में कार्रवाई करने की मांग की है. दलबीर सिंह का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने कार पर से लगे बीजेपी के झंडों के हटवा दिया है. यूनिवर्सिटी भ्रमण करने के बाद दलबीर सिंह ने डीएम और एसपी को शिकायत दर्ज कराई है.

यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने से रोका
दलबीर सिंह के ड्राइवर ने पुलिस (UP Police) में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जैसे ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एंट्री करने वाले थे, उससे ठीक पहले ही उनको रोक दिया गया. इसके साथ ही उनकी गाड़ी पर लगे बीजेपी झंडों को हटा दिया.

इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में उन वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाता है जिसपर किसी पार्टी का झंड लगा हो. ऐसे वाहनों को तभी अंदर जाने दिया जाता है जबतक गाड़ी के अंदर कोई गणमान्य व्यक्ति न बैठा हो. किसी भी छात्र या अन्य व्यक्तिविशेष के लिए ऐसी गाड़ियों का प्रवेश यहां वर्जित है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह एक शैक्षिणिक संस्था है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *