इस खास शख्स की होने जा रही है कांग्रेस में एंट्री, प्रियंका दिलाएंगी सदस्यता

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इन दिनों रायबरेली दौरे पर हैं. मंगलवार की सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपनी नई टीम के साथ रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर एआईसीसी (AICC) के ट्रेनर उनकी टीम की क्लास लेंगे. प्रियंका गांधी का दौरा कार्यशाला तक सीमित न होकर सियासी मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल इस दौरे में प्रियंका गांधी बीजेपी के पूर्व सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह को पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जो सदर विधायक विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई हैं.

अदिति सिंह पर पार्टी लाइन छोड़ बीजेपी से संपर्क का आरोप
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी में आरोप लग रहा है कि विधायक अदिति सिंह अपनी पिता अखिलेश सिंह के निधन के बाद से लगातार पार्टी लाइन को दरकिनार कर बीजेपी के संपर्क में हैं, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया. हाल ही में अदिति सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की गई, जो रायबरेली में उनके बीजेपी से करीबी को लेकर चर्चा के केंद्र में है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *