जानिए! अलीगढ़ के इन दो गांव पर क्यों हुए मेहरबान पीएम मोदी

अपना अलीगढ़

अलीगढ़: जिले के  क्वार्सी व मोहकमपुर गांवों के अच्छे दिन आने वाले हैं.  क्योंकि पीएम मोदी की इन दोनों गांव पर खास नजर है.  केंद्र सरकार ने दोनों गांवों को वित्त वर्ष 2018-19 में डिजी गांव योजना के तहत चयनित किया है. ये गांव अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. वाई-फाई से इंटरनेट की सुविधा होगी. वित्तीय सुविधा के लिए बैंक व इलाज के लिए अस्पताल होगा. कुटीर उद्योग खोले जाएंगे। मोमबत्ती, धूपबत्ती, सेनेटरी नेपकिन बनाने की फैक्ट्री होगी. इसके लिए आदेश आ गया है. जल्द काम शुरू हो जाएगा, योजना में लोधा ब्लॉक का क्वार्सी व इगलास का मोहकमपुर गांव चुना गया है.  जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड को दी गई है. बीएलई के माध्यम से काम कराया जाएगा। तैयारी शुरू हो गई हैं.

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गांव

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजी गांव योजना की शुरुआत की है. योजना का मकसद गांव-देहात तक इंटरनेट पहुंचाने के साथ लोगों को डिजिटल शिक्षित करना भी है.  योजना के तहत हर ग्रामीण को टेलीमेडिसिन, शिक्षा की सुविधा दी जाएगी.  इसके अलावा बैंकिंग व चिकित्सा की सुविधा भी होगी.

700 गांव का हुआ चयन

पहले चरण में छह गांव चयनित किए गए थे.  इनमें यूपी के ग्रेटर नोएडा का भी एक गांव शामिल था.  अब देशभर से 700 गांवों का चयन किया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *