बुलंदशहर : अपराधियों की धरपकड़ लिए एसएसपी संतोष कुमार के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, चेकिंग करने के दौरान थाना प्रभारी खुर्जा देहात सत्येंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि गोकशी व गैंगस्टर में वांछित शातिर अपराधी इरफान चितौला पुल के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है, और उसके पास अवैध असला भी है, मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी खुर्जा देहात मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा चितौला पुल की चारों तरफ से घेराबंदी कर अभियुक्त को अवैध असला सहित गिरफ्तार कर लिया गया.
शातिर किस्म का अपराधी है इरफान
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया की अभियुक्त इरफान शातिर किस्म का अपराधी है, और इसके ऊपर थाना खुर्जा देहात में गोकशी व गैंगस्टर जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहा था, अभियुक्त इरफान जनपद बुलंदशहर के टॉप 10 अपराधियों मे शामिल है, जिसके खिलाफ थाना खुर्जा देहात में आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
