दिल्ली-NCR की हवाओं में जहर, जानिए- दिवाली तक कैसे होंगे हालात

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : दिल्ली की हवाओं में जहर फैल गया है लेकिन बुधवार को हवा की शुद्धता का स्तर जो दर्ज किया गया है वो बेहद चिंताजनक है. क्योंकि हवाओं का स्तर और भी खराब हो गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को एकाएक हवा की शुद्धता का स्तर ‘बहुत खराब’ के स्तर पर पहुंच गया.

हवा में फैल रहा जहरीला धुआं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्र के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान संस्थान (सफर) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली की हवाओं की गुणवत्ता में एकाएक बहुत ज्यादा गिरावट आ गयी जो बेहद चिंताजनक है. भलस्वा लैंडफिल साइट पर 20 अक्टूबर से आग लगी है. जिसकी वजह से हवा में जहरीले धुएं फैल गये हैं और हवा को बेहद खराब कर दिया है. संबंधित विभाग के एक वरीष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिवाली तक अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके प्रदूषण के ‘घातक कॉकटेल’ में घिर सकते हैं.

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग भी इस बारे में चिंता जाहिर करते हैं और कहते हैं कि कूड़े में पिछले कई दिन से लगी आग को बुझाने के लिए फायरकर्मी पूरी कोशिश में लगे हैं और इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वहीं, उनका ये भी कहना है कि आग पर काबू पाना इतना भी आसान नहीं है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि हालात इतने खराब हैं कि अगर बेहद खराह से खराब स्तर तक भी आ पाएं तो बहुत बड़ी बात होगी. बोर्ड ने बताया कि बुधवार को आधे से ज्यादा मॉनीटरिंग स्टेशनों पर हवा की शुद्धता के स्तर का डाटा एकत्र किया गया. जो जून में आए आंधी तूफान के बाद सबसे खराब स्थिति को दिखाता है.

हवा की गति में कमी भी एक वजह
प्रदूषण विभाग के अधिकारी इस प्रदूषण का जिम्मेदार तापमान में आई गिरावट और हवा की गति में कमी को भी बताते हैं. हवा की गति घटने से प्रदूषित गैस स्थानीय वातावरण में ही बढ़कर प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा रहा है. वहीं तापमान में गिरावट की वजह से गैस ठंडी होकर वातावरण के निचले हिस्से में पहुंच गयी है और सीधे सांस में घुल रही है. यही वजह है कि सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है. अधिकारी ने चिंता जताते हुए बताया है कि दिवाली तक स्थिति लगातार खराब होने की संभावना है.

देश के कई शहरों की हालात पस्त
दिल्ली की 2018 की स्थिति के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट है. इस लिस्ट में 14 भारत के शहर है और दिल्ली छठे नंबर पर है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *