लखनऊ: कभी अखिलेश यादव के साथ तो कभी शिवपाल यादव के मंच पर नजर आते रहे मुलायम सिंह अब पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को जिताने में जुट गए हैं. सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि, आप लोग लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव के लिए कमर कस लें.
समाजवादी पार्टी को जिताने का मंत्र देते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि, आप लोग बीजेपी से सावधान रहें. बीजेपी की मुद्दा भटकाने की नीति-रीति से सतर्क रहकर समाजवादी विचारधारा के जरिए सपा की मजबूती से जीत तय करें.
यह भी पढ़ें : मां लक्ष्मी को समर्पित है शरद पूर्णिमा का दिन, जानिए खीर का महत्व
बता दें कि, शिवपाल यादव हर मंच पर कहते है कि, उन्होंने नेताजी यानि मुलायम सिंह के आशीर्वाद से ही नई पार्टी बनाई है. उनके बयान के बाद मुलायम सिंह सेक्युलर मोर्चा के मंच पर शिवपाल यादव के साथ दिखाई भी दिए थे. शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह को सेक्युलर मोर्चा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था. उस घटनाक्रम के बाद सभी की निगाहें मुलायम सिंह पर जमी थीं कि, आखिर मुलायम सिंह किसके साथ हैं.
यह भी पढ़ें : कहानी साइकिल की…जानिए मुलायम सिंह को पहली बार कैसे मिली थी साइकिल?

इन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए मुलायम सिंह यादव ने अब जब सपा कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ कार्यकर्ताओं की क्लास लगाई तो कह कि, समाजवादी और दूसरी पार्टियों में अतंर ये है कि, समाजवादी पार्टी अपने वादे निभाती है. समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नेताजी ने कहा कि, समाजवादी सरकार में युवाओं को रोजगार मिला, किसानों को सुविधाएं मिलीं, मुफ्त दवाई,पढ़ाई और सिचाई जैसी सुविधाएं दी गई. बीजेपी पर तंज कसते हुए मुलायम सिंह ने कह कि, बीजेपी ने लोगों को धोखा दिया है. 15 लाख का वादा झूठा निकला. अच्छा होता कि, 5-5 लाख या 3-3 लाख ही दे देते.
