फिर लेट हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, इटावा में इंजन से टकराया सांड

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. कभी पत्थरों से वार, तो कभी लाइट जाने की वजह से ट्रेन के लेट होने की खबर के बाद इसके इंजन से सांड के टकराने की खबर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा के पास हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से एक सांड टकरा गया. इसके बाद सांड ट्रेन के इंजन में फंस गया. इस घटना के बाद ट्रेन के पहिए जाम हो गए.

यह भी पढ़ें : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे रफ्तार का कहर, 6 की मौत की पुष्टि

रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप
ट्रेन के अकस्मात रुकने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आधे घंटे की कड़ी मशक्कत करन के बाद अधिकारियों ने ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया.

टूंडला के पास हुआ था पथराव
उल्लेखनयी है कि इससे पहले 20 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस पर टूंडला के पास कुछ लोगों ने पथराव किया था. घटना के कुछ ही समय बाद आरपीएफ टूंडला मौके पर पहुंच गई और ट्रेन आगे के लिए रवाना किया था. ट्रेन पर पथराव की खबर मिलने के बाद अधिकारियों ने कहा था कि यह कुछ शरारती तत्वों का काम हो सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *