टिकट ना मिलने पर छलका मुरली मनोहर जोशी का दर्द, कानपुरवासियों को लिखा भावुक खत

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर : लोकसभा चुनावों में बीजेपी द्वारा वरिष्ठ नेताओं का टिकट कटने के बाद मुरली मनोहर जोशी का दर्द छलका है. मुरली मनोहर जोशी ने अपनी संसदीय सीट कानपुर की जनता को एक खत लिखकर इस दुख का इजहार किया है. कानपुर के वोटर्स के नाम यह संदेश कथित रूप से जोशी ने लिखा है, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूर रहने का जिक्र किया है.

लोकसभा चुनाव 2019 : इस सांसद ने किया दावा, नरेंद्र मोदी नहीं, राहुल गांधी का PM बनना है तय

मुरली मनोहर जोशी के दिल्ली कार्यालय की ओर से जारी किए गए खत में लिखा गया है कि उन्होंने बीजेपी महासचिव से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में महासचिव ने मुझे चुनाव लड़ने से मना किया था. मुरली मनोहर जोशी का यह खत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

2014 में कानपुर से जीता था चुनाव
मुरली मनोहर जोशी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में कानपुर सीट से परचम लहराया था. जोशी ने अपने प्रतिद्वंदी को 2.22 लाख के ज्यादा अंतर से जीत दिलाई थी. 2014 के आंकड़ों के अनुसार, जोशी को 4.74 लाख वोट मिले थे. चुनावों की घोषणा से पहले ही मुरली मनोहर जोशी ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया था. कानपुर को दिए गए तोहफों के बाद उनके चुनाव ल़ड़ने के कयास काफी तेज है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *