जीजा ने ज्वाइन की बीजेपी तो इस नेता ने तोड़ा रिश्ता

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : कभी कभी राजनीति रिश्तों पर भारी पड़ जाती है, इसकी बानगी देखने को मिली उत्तर प्रदेश में, जहां जीजा ने बीजेपी ज्वाइन की तो इस नेता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया, जी हैं, बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद और अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उनसे रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है, धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को मीडिया में पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा के किसी भी नेता से उनका कोई रिश्ता नहीं हो सकता है.

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में इनके प्रचार पर टिकी है बीजेपी की नइया, लेकिन..

अब उनसे मेरा कोई संबंध नहीं- धर्मेंद्र
धर्मेंद्र यादव ने मीडिया
में जारी पत्र के माध्यम से कहा है कि मुझे पता चला है कि अनुजेश प्रताप सिंह निवासी भारौल फिरोजाबाद 24 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए हैं. मीडिया ने उन्हें मेरे बहनोई के रूप में प्रस्तुत कर सुर्खियां बनाई हैं. मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भाजपा के किसी भी नेता से मेरा कभी भी कोई संबंध नहीं हो सकता. अनुजेश प्रताप से मेरा अब कोई संबंध नहीं है.

नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव या प्रियंका, 2019 में पूर्वांचल किसका ?

भविष्य में रिश्तेदार के तौर पर ना प्रस्तुत किया जाए
उन्होंने इसके साथ ही मीडिया से यह भी अनुरोध किया है कि भविष्य में उन्हें कभी भी मेरे रिश्तेदार के तौर पर न प्रस्तुत किया जाए, धर्मेंद्र मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं और बदायूं से लगातार दो बार से सांसद हैं, सपा ने उन्हें इस बार भी लोकसभा प्रत्याशी बनाया है. बदायूं सपा का गढ़ रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *