लखनऊ : बरेली की लव स्टोरी में रोजाना नया एंगल सामने आ रहा है, विधायक पिता राजेश मिश्रा की एतराज के बाद चर्चा में आई साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी की कहानी में अब नया किरदार जुड़ा है भैया जी का, भैया जी का किरदार आने के बाद कहानी ने पूरी तरह से सियासी रुप ले लिया है
व्हाट्सअप चैट हुआ वायरल
दरअसल, यै भैया जी कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के ही विधायक श्याम बिहारी लाल है, श्याम बिहारी लाल के आने के बाद से इस लव स्टोरी में सियासी तड़का लग चुका है, श्याम बिहारी का एक कथित व्हाट्सअप चैट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीजेपी विधायक और साक्षी के पिता राजेश मिश्रा से बदला लेने के लिए ये पूरा षड़यंत्र तैयार किया गया है

अभि और श्याम बिहारी हैं रिश्तेदार
व्हाट्सअप चैट वायरल होने के बाद सबकी जुबान पर यही चर्चा है कि क्या वाकई राजनीतिक बदला लेने के लिए साक्षी का इस्तेमाल किया गया है, क्या बीजेपी विधायक श्याम बिहारी ने सियासी साजिश रचते हुए पूरा प्लान तैयार किया है, ये शक तब और मजबूत हो जाता है जब पता चलता है कि साक्षी का पति अजितेश और श्याम बिहारी दूर के रिश्तेदार है
मेरे खिलाफ साजिश- विधायक श्याम बिहारी
हालांकि आरोपों पर बीजेपी विधायक श्याम बिहारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये उनके खिलाफ साजिश है, ऐसा कोई बात उन्होंने कभी नहीं की, इतना ही नहीं विधायक ने इस मामले में नामजद एफआईआर भी दर्ज करवा दी है
