नोएडा- सेक्टर 76 के आम्रपाली सिलिकॉन सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, दो टावर्स के बीच एक महिला की फंसी हुई लाश मिली. दोनों टावर्स के बीच महज 12 इंच का गैप था, जिसमें महिला की लाश थी, लाश को देखकर दो चीजें सामने आ रही थी. पहला तो हो सकता है कि बिल्डिंग की रेलिंग पर बैठी हो और किसी वजह से पीछे की तरफ गिर गई हो, या ये भी हो सकता है कि रेलिंग पर बैठी महिला को कोई उसका करीबी ही धक्का दे दिया हो, या हत्या कर उसे ले जाकर इस गैप में फेंक दिया हो…
दुनिया के 7वें अजूबे ताजमहल में से आ रही है बदबू, चारों ओर लगा है गंदगी का अंबार
मशक्कत के बाद लाश को निकाला गया
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को गैप से निकालने की कोशिश की मगर कामयाब ना होने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. रस्सियों के सहारे एनडीआरएफ की टीम लाश को निकालने में जुटी थी टीम ने घंटो तक काफी मशक्कत के बाद महिला की बॉडी को निकाला.
घटना स्थल पर मिली कई चीजें
दरअसल, सोसाइटी में रहने वाले लोगों को काफी बदबू आ रही थी, लोग जब बदबू वाली जगह पहुंचे तो देखा टावर्स के गैप्स के बीच महिला की डेडबॉडी पड़ी हुई है, टॉवर की छत पर जब लोग पहुंचे तो वहां कई संदिग्ध चीजें मिली. एक जूती भी वहां थी, साथ ही प्लास्टिक के कई गिलास भी बिखरे हुए थे. वहां पर कई बोतल पड़े हुए थे. ऐसा लग रहा था कि जैसे यहां पर कोई पार्टी हुई हो या किसी ने शराब पीकर गिलास छोड़ दिए हों.
फ्लैट में मेड का काम करती थी
पुलिस ने शिनाखत की तो पता चला की, सोनामुनि नाम की युवती डी ब्लॉक की 16वीं मंजिल के फ्लैट में थी रहती. बिहार के कटिहार जिले रहने वाली सोनामुनि मेड का काम करती थी. फ्लैट में रहने वाले दम्पत्ति ही मृतका को गांव से लाये थे. दंपत्ति के मुताबिक सोनामुनि 29 जून से लापता थी ख को ही सोनामुनि के घर वालो को उसके गायब होने की दी थी.
यूट्यूब से जुड़ने के लिए क्लिक करें…
