नोएडा : नोएडा 58 थाना क्षेत्र के डी पार्क एरिया उस समय गोलियों की आवाज से गूंज उठा जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.
पूरा मामला नोएडा के 58 थाना क्षेत्र के डी पार्क एरिया का है जहां चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिसमें एक रवि नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर इसका एक साथी हल्दर फरार हो गया.
वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाश की तालाश में जुट गई है. इसी के साथ पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पल्सर बाइक, एक अदद असलाह समेत कुछ कारतूस बरामद किए है.
पुलिस ने जानकारी दी है कि इन बदनाशों पर नोएडा के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा कैश लूट के मुकद्दमें दर्ज हैं. जिसमें ये बदनाश फरार चल रहे थे.
