गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने सिहानी गेट इलाके से एक फर्जी फूड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी इंस्पेक्टर मिठाई की दुकानों पर जाकर खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर उगाही करता था. फर्जी इंस्पेक्ट की बढ़ती उगाही से परेशान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने इसकी सूचना फूड विभाग को दी. जिसके बाद फूड विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी इंस्पेक्टर के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है.
दरअसल आरोपी का असली नाम सुनील बताया जा रहा है जोकि मिठाई की दुकानों पर जाकर उनसे रुपए ऐंठा करता था. साथछ ही दुकानदारों को लाइसेंस के नाम पर डरता और लाइसेंस दिलाने के नाम पर उनसे रुपए की उगाही करता था. लाइसेंस नहीं होने की सूरत में कई बार दुकानदारों को डरा कर उनकी दुकान सील कराने का झांसा देकर उनसे रुपए ठग लिया करता था लेकिन पुलिस ने उसे सिहानी गेट इलाके में एक दुकानदार से उगाही करते हुए रंगे हाथों में पकड़ लिया है. जहां वह ठगी करने की कोशिश कर रहा था. पुलिस फर्जी फूड इंस्पेक्टर देवेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है.

आपको बता दें कि दुकान मालिक को जब फर्जी इंस्पेक्टर पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी. जिसके बाद खाद्य विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और खुद को फूड इंस्पेक्टर बताने वाले युवक से पूछताछ शुरू की तभी आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया. युवक की पहचान घूकना निवासी सुरेश कुमार चौधरी के रूप में हुई.
इस मामले में फूड अधिकारी का कहना है कि आरोपी पिछले तीन साल से नाम बदलकर मिठाईयों की दुकानों व दूध की डेयरियों पर अवैध वसूली कर रहा था. जिसको खाद्य विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
